राजस्थान विधानसभा चुनाव ने मतदान की तारीख नजदीक आ गयी है मतदान 7 दिसंबर को होना है। इसी के चलते राजनीती पार्टियां अपना प्रचार और जोरो-सोरो से कर रही है। आज देश के प्रधानमंत्री ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में रैली को संबोधित कि बता दें नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी राजधानी जयपुर में रोड शो भी कर सकते हैं।
उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कहा कि आज नौसेना दिवस है, हम उन्हें बधाई देते हैं। और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के मोह में कांग्रेस पार्टी ने इतनी गलतियां की जिसकी वजह से आज पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि विभाजन के समय कांग्रेस नेताओं में थोड़ी भी समझदारी, गंभीरता आदि होती तो तीन किलोमीटर की दूरी पर हमारा करतारपुर हमसे अलग नहीं होता। उन्होंने कहा कि आपने ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाया है जो आपके लिए ही जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से पांच साल पहले जब कोई अखबार उठाता था तो उसे वहां पर घोटालों की खबरें पढ़ने की मिलती थी। लेकिन पिछले पांच सालों में हमारी सरकार में एक भी घोटाले सामने नहीं आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ही परिवार की चार पीढ़ी जिनको न खेत की समझ है न किसान कि समझ है उन्होंने ऐसी नीति बनाई कि मेरे देश का किसान बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बने होते तो मेरे देश के किसानों की यह हालत न होती।


Download Android App
Download iOS App



