पीएमओ में जनसंपर्क अधिकारी जगदीश ठक्कर का निधन, मोदी ने जताया शोक

Summary :

PM मोदी ने ठक्कर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, जगदीश ठक्कर वरिष्ठ पत्रकार थे और मैंने उनके साथ गुजरात और दिल्ली में लंबे समय तक कार्य किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी जगदीश ठक्कर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जगदीश ठक्कर 72 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका उपचार चल रहा था, जहां रविवार की रात उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठक्कर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “ठक्कर वरिष्ठ पत्रकार थे और मैंने उनके साथ गुजरात और दिल्ली में लंबे समय तक कार्य किया। उन्होंने पहले भी गुजरात के कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। जगदीश ठक्कर के साथ तमाम पत्रकार पिछले कई सालों से संपर्क में रहे।”

उन्होंने कहा, “अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित ठक्कर सादगीप्रिय, जोशीले और दिलखुश स्वभाव के इंसान भी थे। उनके निधन से हमने एक बेहतरीन व्यक्तित्व खो दिया। मेरी उनके परिवार और हितैषियों के प्रति गहरी संवेदना है।”

बता दें कि जगदीश ठक्कर ने काफी लंबे समय तक पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ वहां काम किया। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

पूर्व PM वाजपेयी के परिवार ने PMO को लिखी चिट्ठी, सरकारी सुविधाएं लेने से किया इंकार

Desk Team