प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई ‘‘चूक’’ को लेकर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता व्यक्त की।सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस मुद्दे पर राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट में यह जानकारी दी और मुलाकात के चित्र भी साझा किए ।
कल प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट आए
पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त चूक की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट आए।

जांच के लिये दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का बृहस्पतिवार को गठन किया
हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई और इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार किसी भी जांच को तैयार है।आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के फिरोजपुर दौरे को लेकर चूक की समग्र जांच के लिये दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का बृहस्पतिवार को गठन किया ।


Download Android App
Download iOS App



