राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को यहां राजभवन में नए दरबार हॉल का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
ये लोग उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल
बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण और अन्य आमंत्रित लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति पिछले साल आठ दिसंबर को हॉल का करने वाले थे उद्घाटन
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पिछले साल आठ दिसंबर को हॉल का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उस दिन तत्कालीन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
बयान के अनुसार नए हॉल में 750 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है।


Download Android App
Download iOS App



