प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात के सोमनाथ में 30 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने ‘सर्किट हाउस’ का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के अवसर पर वह संबोधन भी करेंगे।
पीएमओ ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सोमनाथ मंदिर में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। नए सर्किट हाउस की आवश्यकता महसूस की गई क्योंकि मौजूदा सरकारी सुविधा मंदिर से बहुत दूर स्थित थी। नया सर्किट हाउस 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है और यह सोमनाथ मंदिर के पास स्थित है।
इन सुविधाओं से है लैस
यह सुइट्स, वीआईपी और डीलक्स रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, ऑडिटोरियम हॉल आदि सहित शीर्ष श्रेणी की सुविधाओं से लैस है। भूनिर्माण इस तरह से किया गया है कि हर कमरे से समुद्र का दृश्य उपलब्ध हो।


Download Android App
Download iOS App



