प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने बसंत पंचमी पर लोगों को दी बधाई

Summary :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वसंत ऋतु के आगमन के मौके पर ‘सरस्वती पूजा’ और ‘बसंत पंचमी’ के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वसंत ऋतु के आगमन के मौके पर ‘सरस्वती पूजा’ और ‘बसंत पंचमी’ के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी।
राष्ट्रपति कोविंद ने हिंदी में ट्वीट किया, मैं कामना करता हूं कि वसंत का आगमन सभी देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाए और विद्या की देवी सरस्वती सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से रोशन करें।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्विटर पर कहा, बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय परंपरा के अनुसार, यह वाग्देवी सरस्वती का त्योहार है। इस शुभ दिन पर, देवी सरस्वती सभी को ज्ञान, बुद्धि और आशीर्वाद दें।

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में बधाई देते हुए कहा, मां शारदा का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे और ऋतुओं के राजा बसंत सभी के जीवन में खुशियां लाएं।

बसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा भी कहा जाता है ये देवी सरस्वती के सम्मान में मनाया जाता है और यह वसंत के आगमन की तैयारी का प्रतीक है।

Desk Team