ज्ञान, कला और बुद्धि की देवी मां सरस्वती अपने भक्तों के लिए बहुत दयालु और सौम्य स्वभाव की हैं। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद, गरीब, विद्यार्थी और ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।
ऐसे में जो छात्र किसी विशेष परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अपने ज्ञान में विस्तार करना चाहते हैं उनके लिए हम कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं।यदि आप इन उपायों को बसंत पंचमी के दिन करते हैं तो आपको बहुत लाभ होगा।

बसंत पंचमी के दिन किसी ब्राह्मण कन्या को सफेद वस्त्र दान देना बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और मां सरस्वती की कृपा हमेशा बनी रहती है।
अगर आप किसी उच्च शिक्षा या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के समय अपनी किताबों की भी पूजा करें और ब्राह्मण को वेदशास्त्र दान करें।
अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता है तो बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का चित्र अपने कमरे में लगाएं और हरे रंग का फल अर्पित करें।
मान्यताओं के अनुसार, आप इस दिन कपड़ों का ,पीले रंग के मिठाई और पढ़ाई से आधारित चीजों का दान करेंगे तो बहुत शुभ होगा।
पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करें। इस दिन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
इस बार बसंत पंचमी 5 फरवरी को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। ये दिन विद्यार्थियों के लिए काफी शुभ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



