16 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

Summary :

16 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 विदेश मंत्री जयशंकर ने PM मोदी की तारीफ में कह दी बड़ी बातें 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बैंकॉक में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बारे में असाधारण बात यह है कि वह कई चीजों को नीतियों और कार्यक्रमों में बदल देते हैं। एक राजनयिक से राजनेता बनने तक की अपनी यात्रा पर, जयशंकर ने कहा कि एक राजनयिक के रूप में पीएम मोदी ने हमेशा राजनेताओं के साथ काम किया, लेकिन बिना किसी सप्ताहांत के राजनीति की 24×7 दुनिया में प्रवेश करना अलग है।
2 सैन फ्रांसिस्को में दूतावास पर खालिस्तानी हमले का विरोध, भारतीय अमेरिकियों ने लगाए वंदे मातरम के नारे  
खालिस्तान समर्थकों की ओर से सैन फ्रांसिस्को में मौजूद भारतीय दूतावास पर हमले का इंडियन-अमेरिकन कम्यूनिटी ने विरोध किया है। भारत और उसके राजनयिकों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए।
3 उत्तर प्रदेश: मेरठ में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 5 कांवड़ियों की मौत, 5 अन्य झुलसे 
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक गांव के पास शनिवार शाम को 11 केवी बिजली के संपर्क में आने से पांच कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, घटना मेरठ जिले के भवनपुर के राली चौहान गांव की है। घटना के दौरान कांवड़ियों का वाहन नीचे लटक रही हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। 
4 दिल्ली के कई इलाके अब भी जलमग्न, NDRF ने प्रगति मैदान में चलाया बचाव अभियान; यातायात बाधित  
भारी बारिश और हरियाणा से छोड़े गए पानी के चलते यमुना उफान पर है। देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का कहर अभी भी बरकरार है। अभी भी यमुना नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान के पार है।अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों ने शनिवार देर रात प्रगति मैदान के पास निचले इलाकों में बचाव अभियान चलाया, क्योंकि यमुना नदी में लगातार उफान जारी है।  
5 बाढ़ के बीच आज भी दिल्ली को बारिश से राहत नहीं, 15 से ज्यादा राज्यों में आज भी वर्षा का अलर्ट
 देश के कई हिस्सों में इन दिनों हल्कि से मुसलाधार मॉनसूनी बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पहाड़ी से लेकर कई मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर है और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही कई जगहों पर इसके कारण लोगों की जान पर बन आई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने के कारण देशभर में अबतक तकरीबन 150 लोगों की जानें भी जा चुकी है।
6 मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए हमारे पास जल्द होगा सुपर कंप्यूटरः केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 
विज्ञानियों और शोधकर्ताओं ने हमारे देश को मौसम और जलवायु अनुसंधान में अग्रणी बनाया है। बहुत जल्द हमारे पास एक अधिक शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर होगा जो हमारी पूर्वानुमान क्षमता और मौसम की स्थिति के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के संदर्भ में और गहराई तक जाने में मदद करेगा।
7 जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पहाड़ से पत्थर गिरने से अमरनाथ तीर्थयात्री की मौत, दो अन्य घायल 
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से अमरनाथ जा रही एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर निकली 53 वर्षीय महिला की प्राकृतिक रूप से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से मौत हुई है। 
8 दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात: पीएम मोदी ने एलजी से की बात, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
 दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने और भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई कॉलोनियां पानी से लबालब हो गई हैं, तो वहीं नालों में भी जलभराव की समस्या बढ़ गई है। इस बीच नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ने भी मोर्चा संभालकर लोगों और जानवरों का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है। शनिवार को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के दो देशों के दौरे के समापन के बाद भारत पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली एलजी विनय कुमार सक्सेना से बात की। 
9 दक्षिण कोरिया में बाढ़, भूस्खलन से 31 लोगों की मौत; हजारों को प्रभावित इलाकों से निकाला 
दक्षिण कोरिया में कई दिनों की भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और अन्य घटनाओं में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हैं। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार और शनिवार को मध्य और दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में 31 मौतें हुईं। 
10 अमेरिका और यूरोप में रिकार्डतोड़ गर्मी से झुलस रहे लोग, इटली के 16 शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी 
एक ओर भारत में लगातार बारिश ने तेज गर्मी से राहत के साथ ही बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका और यूरोप में लोग गर्मी से बेहाल हैं। अमेरिका में करीब 11 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में गर्मी का सितम जारी है। अनुमान है कि आने वाले समय में यह सारे रिकार्ड तोड़ देगी।

Desk Team

दिल्ली बजट में राज्य के लोगों को बड़ी सौगात, ‘बनेंगे 3 डबल डेकर फ्लाईओवर’

Summary :

आम आदमी पार्टी की तरफ से आज राजधानी दिल्ली का 9 बजट पेश किया गया, कल केन्द्र सरकार के द्वारा इसे मंजूरी मिली जिसके बाद आज दिल्ली के विधानसभा में आज यह बजट पेश हो पाया

आम आदमी पार्टी की तरफ से आज राजधानी दिल्ली का 9 बजट पेश किया गया, कल केन्द्र सरकार के द्वारा इसे मंजूरी मिली जिसके बाद आज दिल्ली के विधानसभा में आज यह बजट पेश हो पाया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 2023-24 के लिए 78800 करोड़ का बजट पेश किया है। कैलाश गहलोत ने कहा कि साफ और सुंदर दिल्ली के लिए हमारा कौंप्रिहेंसिव प्लान है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय तर्ज पर हमने आठ किमी की 16 सड़कों को पायलट प्रोजेक्ट पर ठीक करने का काम शुरू किया था। यह काफी सफल रहा है। लोधी रोड राजघाट और मोतीबाग की इन सड़कों की तस्वीरें आपने देखी होगी। उन्होंने कहा कि हमने बजट की कई योजनाओं को जी 20 के अनुसार प्लान किया है।
3 डबल डेकर फ़्लाइओवर को मंजूरी 
दिल्ली में डबल डेकर फ्लाइओवर का कार्य हुआ शुरू, यह है फ्लाईओवर की खासियत
उन्होंने कहा कि हम 1400 किमी सड़कों का सौंदर्यीकरण, विभिन्न हिस्सों में 26 फ़्लाइओवर, 3 डबल डेकर फ़्लाइओवर, 1600 इलेक्ट्रिक बसें, 57 डीपों का इलेक्ट्रिफ़िकेशन, तीन विश्व स्तरीय बस डिपो, दो आधुनिक बाद टर्मिनल, नौ नए डिपो, 1400 नए बस शेल्टर, साफ़ यमुना के लिए छह प्वाइंट एक्शन प्लान और तीनों कूड़े के पहाड़ों को ख़त्म करने का टारगेट है। इन्हें 2023-24 में पूरा कर लिया जाएगा।
ऊपर मेट्रो और उसके नीचे चलेंगी गाड़ियां 
Noida Metro Resumes Services, Know Timings Of Trains And Other Things | 39  दिनों बाद पटरी पर दौड़ी नोएडा मेट्रो, यहां पढ़ें- ट्रेन की टाइमिंग से लेकर  गाइडलाइंस तक हर जानकारी
कैलाश गहलोत ने कहा कि नए फ़्लाइओवर्स के लिए 722 करोड़ का प्रस्ताव रख गया है। तीन अनोखे डबल डेकर फ़्लाइओवर का निर्माण हो रहा है जहां ऊपर मेट्रो और उसके नीचे गाड़ियां चलेंगीं। इनके लिए 321 करोड़ प्रस्तावित किए गए हैं। सड़कों और पुलों से जुड़े स्कीम के लिए 3126 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।
कैलाश गहलोत का बयान 
हमारा सपना दिल्ली में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने का है : कैलाश  गहलोत Our dream is to build world class infrastructure in Delhi, says  transport minister Kailash Gehlot - News ...
कैलाश गहलोत ने कहा कि 2023-24 के बाद एक सड़क या फुटपाथ ऐसा नहीं होगा जो टूटा हो। जो एजेंसी काम करेगी उसकी ही जवाबदेही होगी मेंटेनेंस की। पीडब्लूडी की सड़कों पर धूल जमा न हो इसके लिए आधुनिक मशीनों से लगातार धुलाई की जाएगी, इसके लिए 70 रॉड स्वीपिंग मशीनें, 210 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें खरीदी जाएंगी।
250 इंटीग्रेटेड वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें तैनात 
उन्होंने कहा कि 250 इंटीग्रेटेड वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें भी तैनात की जाएंगीं। ये प्रोजेक्ट 10 साल का है और इस पर इस दौरान 19,466 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। आगामी वित्त वर्ष के लिए 2034 करोड़ का प्रस्ताव है। वहीं परिवहन, सड़क और पुल के लिए सरकार ने 9,031 करोड़ रुपए के बजट रखा है।
 

Desk Team

होली के दिन ही घर का बुझा चिराग, डांस करते हुए 30 साल के युवक को आया हार्ट अटैक

Summary :

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर फफराना बस्ती ग्रीनलैंड में एक युवक की होली के त्यौहार पर नाचते हुए दर्दनाक मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर फफराना बस्ती ग्रीनलैंड में एक युवक की होली के त्यौहार पर नाचते हुए दर्दनाक मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। 30 वर्षीय युवक दिल्ली से मोदीनगर माता-पिता और भतीजे के बीच होली का त्योहार मनाने पहुंचा था। उसी दौरान घर में बज रहे गानों की धुन पर परिवार के सभी लोग नाच रहे थे। युवक भी सबके साथ डांस कर रहा था और उसी दौरान उसे नाचते-नाचते हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
युवक दिल्ली में फोटोग्राफर की दुकान पर काम करता था
तेजी से बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, जानें क्या हैं लक्षण और कैसे करें  बचाव | Jansatta
जानकारी के मुताबिक विनीत कश्यप नाम का यह युवक दिल्ली में फोटोग्राफर की दुकान पर काम करता था और होली के दिन वह अपने माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने मोदीनगर के फफराना में आया हुआ था। होली पर सभी खुशी से झूम रहे थे। मिठाइयों का दौर चल रहा था। विनीत भी बेहद खुश नजर आ रहा था।
डांस करते समय आया हार्ट अटैक
विनीत ने त्यौहार वाले दिन पहले आकर घर में माता पिता का आशीर्वाद लिया और फिर बज रहे टेपरिकॉर्डर पर गानों की धुन पर पहले से नाच गा रहे परिवार के सदस्यों के साथ खुद भी नाच गाने लगा। सभी लोग जब गानों की धुन पर डांस कर रहे थे। जिसमें विनीत भी शामिल था। उसी दौरान इसे नाचते-नाचते हार्ट अटैक पड़ गया और देखते ही देखते मौके पर ही उसकी हार्ट फेल हो जाने से मौत हो गई। पहले तो घर के लोगों ने समझा विनीत डांस स्टेप करते हुए कोई नया डांस स्टेप करके दिखा रहा है और जिसमें वह डांस करते-करते गिर कर दिखा रहा है, मगर जब कुछ देर तक वो जमीन पर नीचे पड़ा रहा तो घरवालों को पता लगा कि वो बेहोश हो गया है। जिसके बाद तत्काल उसे उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
त्यौहार पर घर में गम का माहौल
अस्पताल पहुंचने के बाद जहां डाक्टरों ने जांच के बाद विनीत को मृत घोषित कर दिया, वही मामले की जानकारी पास के थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच अपनी जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ होगी।  
वहीं अस्पताल से जैसे ही विनीत की मौत की खबर परिवार वालों को मिली, घर में होली की खुशियों की जगह मौत का मातम छा गया। घर के सभी लोग अचानक आए हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद हैरान है। उनका कहना है कि ऐसे कैसे किसी की नाचते-नाचते मौत हो सकती है लेकिन मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Desk Team