कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर कड़ा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार धरातल पर कोई काम करने की बजाय सिर्फ विज्ञापनबाजी तथा जुमलेबाजी करती है और इससे देश की जनता का भला नहीं होता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आए दिन लोगों की नौकरियां छिन रही हैं और आये दिन देश के युवाओं के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। हर महीने बड़े स्तर पर लोगों की नौकरियां जा रही हैं लेकिन सरकार लोगों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जमकर साधा केंद्र पर निशाना
उन्होंने ट्वीट किया ‘‘सिर्फ जून में 1.3 करोड़ लोग बेरोजगार हुए रोजगार 12 महीने के निचले स्तर पर 2022 में स्टार्टअप्स से 12,000 लोगों को निकाला गया। केंद्र सरकार के 30 लाख पद खाली पड़ी हैं। विज्ञापनवीर भाजपा सरकार के पास देश के युवाओं के लिए नए-नए जुमले तो हैं लेकिन रोजगार नहीं।’’

उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की थी लेकिन यह जुमला ही साबित हुआ है। हालात यह है कि 2022 में अब तक स्टार्ट अप के तहत रोजगार पाने वाले 12 हजार से अधिक लोगों की नौकरी छूटी है। अकेले जून में 1.30 करोड़ लोगों की नौकरी गई जबकि केंद, सरकार में 30 लाख पद रिक्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



