देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबडेकर की आज 133वीं जयंती है। हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरा देश आज बाबा साहेब को याद कर रहा है। इस खास मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
संसद के परिसर में बाबा साहेब की जयंती का कार्यक्रम
संसद भवन परिसर में बाबा साहेब की जयंती पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान देश के तमाम बड़े नेता यहां मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी भीमराव आंबडेकर को श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री मोदी का ट्टीट
समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम! pic.twitter.com/yssVzjMpnL
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2023
एम मोदी ने इस मौके पर एक ट्वीट भी किया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा, “समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम! समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन
संसद परिसर में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।


Download Android App
Download iOS App



