भारत-ईयू मुक्त व्यापार संधि बहाली वार्ता में प्रगति, इस महीने औपचारिक बातचीत शुरू होगी : जयशंकर

Summary :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) वार्ता को फिर से शुरू करने को लेकर प्रगति हुई है और औपचारिक वार्ता इसी महीने शुरू होगी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) वार्ता को फिर से शुरू करने को लेकर प्रगति हुई है और औपचारिक वार्ता इसी महीने शुरू होगी।
रोमानियाई कूटनीति की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक भागीदारी अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत सहित प्रमुख क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर उनकी स्थिति में झलकती है।
उन्होंने कहा कि गत मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाल में यूरोपीय संघ के 27 नेताओं के बीच एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन हुआ था और इसका एक महत्वपूर्ण परिणाम एफटीए वार्ता की बहाली है जो 2013 से पिछली सरकार के समय से रूकी हुई है।
जयशंकर ने कहा, ” इस संबंध में कुछ प्रगति हुई है और वास्तव में औपचारिक वार्ता इसी महीने शुरू हो रही है।”

Shera Rajput