मणिपुर मुद्दे को लेकर संसद के बाहर आज भी रहेगा धरना प्रदर्शन जारी! विपक्ष ने की पूरी तैयारी

Summary :

मणिपुर में हो रही हिंसा का नज़ारा अब इतना भयंकर हो चला है की, देश के हर कोने में इसकी चर्चा हो रही है. फिर चाहे वो संसद के अंदर हो या फिर संसद के बाहर. बता दें की बीते रात मणिपुर हिंसा की रोकथाम में विपक्षी नेता और सरकार के बीच बड़ी बहस छिड़ी रही.

मणिपुर में हो रही हिंसा का नज़ारा अब इतना भयंकर हो चला है की, देश के हर कोने में इसकी चर्चा हो रही है. फिर चाहे वो संसद के अंदर हो या फिर संसद के बाहर. बता दें की बीते रात मणिपुर हिंसा की रोकथाम में विपक्षी नेता और सरकार के बीच बड़ी बहस छिड़ी रही. और ये बहस इतनी बढ़ गयी की संसद के तीसरे दिन के कार्य को भी स्थगित करना पड़ा. सोमवार यानी 24 की रात विपक्षी महागठबंधन “इंडिया” के नेता संसद के बाहर रातभर विरोध-प्रदर्शन करते रहे. जिसमें मणिपुर मुद्दे को लेकर संजय सिंह का नाम काफी उभरकर आ रहा था. 
AAP के सांसद “संजय सिंह” को किया निलंबित 
संसद के बाहर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के बाहर INDIA की एकजुटता मणिपुर हींसे को लेकर विरोध करने में नज़र आ रही. इतना ही नहीं ये प्रदर्शन अभी भी जारी है.बता दें  की ये प्रदर्शन सोमवार रात 11 बजे शुरू हुआ. जिसमें  AAP के सांसद “संजय सिंह” को निलंबित कर दिया गया है, जिसको लेकर तृणूमल कांग्रेस  के नेता डेरेक ओ’ब्रायन और सभापति जगदीप धनखड़ दोनों के बीच तीखी नोकझोक दिखी, बता दें की विपक्ष बार बार प्रधानमंत्री से मणिपुर को लेकर बयान जारी करने की मांग कर रहे हैं. 
विपक्ष ने की पूरी तैयारी 
विपक्ष द्वारा जारी किया गया ये प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहेगा. जिसमें विपक्ष के सांसद एक-एक करके धरना प्रदर्शन करेंगे, जी हाँ विपक्ष ने एक पूरी प्लानिंग की है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो पार्टी के नेताओं ने एक-एक कर सारा खाका तैयार किया है जिसमें एक के बाद एक नेता धरना प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे. जिसमें संजय सिंह के  खिलाफ और मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री के बयान को लेकर धरना प्रदरशन की जाएगी. विपक्षी दल मणिपुर हिंसा को लेकर काफी चर्चा करते हुए नज़र आ रहे हैं. जसि कारण कई सांसदों को नोटिस भी भेजा गया है. 

Desk Team