संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के दिन यानि 13 फरवरी को हर साल विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (सोमवार) विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी श्रोताओं, प्रस्तोताओं और इससे जुड़े कर्मियों को बधाई दी और कामना की यह प्रसारण सेवा अपने अभिनव कार्यक्रमों के जरिए लोगों के जीवन को उज्ज्वल करता रहे।
13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है
हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिए सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
रेडियो दिवस पर पीएम ने ट्वीट किया
Greetings to all radio listeners, RJs and all others associated with the broadcasting eco-system on the special occasion of World Radio Day. May the radio keep brightening lives through innovative programmes and showcasing human creativity.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2023
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, विश्व रेडियो दिवस के विशेष अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, रेडियो जॉकी और प्रसारण इको-सिस्टम से जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई। रेडियो अभिनव कार्यक्रमों और मानव रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के माध्यम से जीवन को उज्ज्वल करता रहे। यह दिवस दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रभावित करने और उन्हें परस्पर जोड़ने की रेडियो की अद्भुत क्षमता को याद करने का अवसर भी होता है।


Download Android App
Download iOS App



