कोरोना महामारी को दूर करने के लिए देश में टीकाकरण अभियान जारी है, लेकिन कई राज्यों में टीकों की कमी के चलते टीकाकरण अभियान धीमा पड़ गया है। टीकाकरण अभियान को लेकर विपक्षी कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी का नाम लिए बिना ट्वीट कर कहा कि जुमले हैं, वैक्सीन नहीं। साथ ही एक बार फिर पूछा कि वैक्सीन कहां हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने एक हिंदी वेबसाइट की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
जुमले हैं,
वैक्सीन नहीं!#WhereAreVaccines pic.twitter.com/TOsSkHoOIl— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 14, 2021
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि दिल्ली समेत कई दूसरे राज्यों में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण पर काफी असर हुआ है। साथ ही कहा कि दिल्ली में वैक्सीन की कमी से चलते कई टीकाकरण केंद्र बंद है। वहीं मध्य प्रदेश में वैक्सीन की कमी के चलते पिछले एक ही दिन में सिर्फ 38 हजार खुराक ही दी गई।
राहुल गांधी पिछले कई महीनों से लगातार कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर तंज कस रहे है। रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं। साथ ही पूछा कि वैक्सीन कहां हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने आंकड़ों को लेकर एक फोटो भी ट्वीट की, जिसमें वैक्सीनेशन के बारे में बताया गया था।


Download Android App
Download iOS App



