कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को उनसे मिलने गए सेवानिवृत्त सैनिकों के एक समूह से कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस ’वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) के मु्द्दे पर किए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। पूर्व सैनिकों के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी 2019 के संसदीय चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो ओआरओपी सहित सभी मांगें पूरी की जायेंगी।
राफेल जंगी जहाज सौदे के मुद्दे को उठाते हुये उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 30 हजार करोड़ रूपये उद्योगपति अनिल अंबानी को दे दिये लेकिन सैनिकों की ओआरओपी को पूरा करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने 30 मिनट तक चली इस बातचीत में कहा कि यह भारी-भरकम राशि ओआरओपी मसले को हल करने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस का आरोप है कि राफेल सौदे मामले में मोदी सरकार अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी के पक्ष में झुकी हुई है। कंपनी इन आरोपों से इनकार कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



