राहुल गांधी, नितीश कुमार, ममता या केजरीवाल कौन होगा ‘INDIA’ का संयोजक, सर्वे के आकड़ो में देखें नाम

Summary :

लोकसभा चुनाव को देश की राजनीती में घमासान मचा हुआ है। वहीं अब लोकसभा चुनाव में एक साल भी नहीं रह गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पछाड़ने के लिए विपक्ष एक जुट हो गया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीती में घमासान मचा हुआ है। वहीं अब लोकसभा चुनाव में एक साल भी नहीं रह गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पछाड़ने के लिए विपक्ष एक जुट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए विपक्ष के 26 के दलों ने एक गठबंधन तैयार किया है जिसे INDIA नाम दिया गया है। वहीं अभी तक इस गठबंधन के संयोजक के नाम को लेकर चर्चे हो रही है।
राहुल गांधी होंगे INDIA के संयोजक!
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, समेत कई नेताओ के नाम को लेकर चर्चाओं में तेजी देखने को मिल रही है। एक निजी न्यूज़ एजेंसी के द्वारा किए गए ‘INDIA’ गठबंधन के संयोजक के नाम को लेकर सर्वे में राहुल गांधी के नाम को सबसे ज्यादा वोट प्राप्त हुए है। 33 प्रतिशत लोग कंफ्यूज 
जब लोगों से पूछा गया की राहुल गांधी के बाद कोन-सा नेता है जिसे INDIA का संयोजक बनाया जा सकता है। तो लोगों ने नीतीश कुमार का नाम लिया है। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि INDIA का संयोजक किसे बनाया जाना चाहिए तो 31 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी के नाम पर मोहर लगाई है। 12 प्रतिशत लोगों ने नीतीश कुमार को वोट दिए है। 8  प्रतिशत लोगों ने ममता बनर्जी का नाम लिया। अरविंद केजरीवाल को 10 प्रतिशत लोगों ने संयोजक बनाने की बात कही। सबसे कम वोट शरद पवार को मिले है। 6 प्रतिशत का कहना है कि शरद पवार को INDIA का संयोजक बनाना चाहिए। वहीं,  33 फीसदी लोग भ्रमित दिखे और जवाब दिया ‘पता नहीं’। 

Desk Team