देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के राज में पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के साथ ही ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की लूट एवं बेरोजगारी की सुनामी आ गई है।
राहुल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने कहा-133 करोड़ भारतीय हर बाधा से कह रहे हैं, दम है तो हमें रोको। बीजेपी राज में एलपीजी सिलिंडर की कीमतें 157 प्रतिशत बढ़ीं, रिकॉर्ड-तोड़ महंगा पेट्रोल, ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की लूट और बेरोजगारी की सुनामी आई।”
प्रधानमंत्री ने कहा- 133 करोड़ भारतीय हर बाधा से कह रहे हैं, दम है तो हमें रोको।
भाजपा राज में, LPG कीमतें 157% बढ़ीं, रिकॉर्ड-तोड़ महंगा पेट्रोल, Gabbar Tax की लूट और बेरोज़गारी की Tsunami आयी।
असल में जनता PM से कह रही है- आपकी बनायी इन बाधाओं ने दम निकाल दिया है, अब रुक जाओ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 9, 2022
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, “असल में जनता प्रधानमंत्री से कह रही है-आपकी बनाई इन बाधाओं ने दम निकाल दिया है, अब रुक जाओ।” गौरतलब है कि हाल ही में एलपीजी के घरेलू गैस सिलेंडर पर 50 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली के 14 .2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



