राहुल गांधी का ट्वीट, BJP-RSS की नफरत की कीमत चुका रहा है हर भारतीय

Summary :

राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का हर नागरिक इसकी कीमत चुका रहा है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी-आरएसएस पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का हर नागरिक इसकी कीमत चुका रहा है।
राहुल गांधी ने शनिवार को किए ट्वीट में लिखा, ‘बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि उनकी नफरत की कीमत पूरे देश को चुकानी पड़ रही है। भारत की सच्ची संस्कृति साझा उत्सव, समुदाय और एकजुट रहने की है। आइए इसे संरक्षित करने का संकल्प लें।


राहुल ने अपने ट्वीट के पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का इंग्लिश में लिखा एक आर्टिकल भी ट्वीट किया जिसका शीर्षक है “वायरस एक क्रोध”। ऐसा पहली बार नहीं है जब जान राहुल ने आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला हो। इससे पहले भी कई बार राहुल आरएसएस-बीजेपी को आड़े हाथों ले चुके हैं।

Desk Team