कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन की ओर से सीमा के निकट सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किये जाने संबंधी खबर का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमा पर युद्ध के नये प्रतिमान का सामना कर रहा है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीमा पर हम एक युद्ध के नये प्रतिमान का सामना कर रहे हैं। इसे नज़रअंदाज़ करने से काम नहीं चलेगा।’’
बॉर्डर पर हम एक नए युद्ध प्रतिमान का सामना कर रहे हैं।इसे नज़रअंदाज़ करने से काम नहीं चलेगा। pic.twitter.com/u4laC2vfA3— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 21, 2021
कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसमें कहा गया है कि चीन ने लद्दाख, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट 10 नये एयर बेस का निर्माण कर लिया है तथा भारतीय सीमा के निकट वह अपनी अन्य सैन्य आधारभूत अवसंरचना को भी मजबूत कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



