कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, हमारा देश सुरक्षित नहीं है।
अफ़सोस, केंद्र सरकार PR इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 23, 2021
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, तब तक हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफसोस, केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही।’’
बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों को मेरी संवेदनाएँ। महामारी के समय में ये आपदा एक बड़ी त्रासदी है।
मैं कांग्रेस के साथियों से अपील करता हूँ कि राहत कार्य में हाथ बटायें।
हमारा हर क़दम जन सहायता के लिए उठे- यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 23, 2021
उधर, राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। महामारी के समय में यह आपदा एक बड़ी त्रासदी है। मैं कांग्रेस के साथियों से अपील करता हूं कि राहत कार्य में हाथ बटायें। हमारा हर कदम जन सहायता के लिए उठे- यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।’


Download Android App
Download iOS App



