दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर बने रविंद्र जडेजा, इन खिलाडियों को भी हुआ मुनाफा

Summary :

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में टेस्ट रैंकिंग की ताजा घोषणा की है। ऐसे में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने ऑलराउंडर्स की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में टेस्ट रैंकिंग की ताजा घोषणा की है। ऐसे में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने ऑलराउंडर्स की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मौजूदा समय में जडेजा के पास 386 अंक हैं। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को टॉप से हटाकर दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर बन गए हैं। लेकिन जडेजा अब होल्डर (384 अंक) से दो अंक आगे हैं, जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 377 अंक से तीसरे स्थान पर हैं।
जडेजा के अलावा, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन 352 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (338) इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में 850 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, वह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (908) से पीछे हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी (830) तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं आईसीसी की बल्लेबाजों की टेस्ट रैकिंग लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तूफानी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं, तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाये हुए हैं, हालांकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (797) पांचवें नंबर पर हैं, जिसके बाद ऋषभ पंत और रोहित शर्मा की भारतीय जोड़ी 747 अंक लेकर संयुक्त छठे स्थान पर हैं।

इस रैंकिंग में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन छलांग लगाई है। इस बीच डी कॉक ने टॉप 10 में अपनी जगह कयाम कर ली है, उनके 717 अंक हैं।  लेकिन अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।
अगर बात गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग की करी जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस नंबर एक के स्थान पर बने हुए हैं, उनके पास इस समय 908 अंक हैं। वहीं, भारतीय टीम के  ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 850 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि तेज गेंदबाज टिम साउथी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Desk Team