कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पिछले कुछ सालों से राजनीति में काफी सक्रिय बने हुए है, राहुल केंद्र की मोदी सरकार पर अकसर हमलावर रहते है और कोरोना वायरस, टीकाकरण समेत कई मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरजोर कोशिश करते है। लेकिन लगता है कि उनका समय फिलहाल सही नहीं चल रहा है।
दरअसल, लोकसभा सांसद राहुल गांधी आपराधिक मानहानि के एक मामले में कल गुजरात के सूरत शहर की एक अदालत में पेश होंगे। यह मामला सूरत के स्थानीय भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने दायर किया था। आरोप है कि 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़ व्यवसायी नीरव मोदी, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा था कि ‘सभी मोदी चोर हैं‘।
ऐसा कर उन्होंने मोदी समुदाय की भावना को आहत किया और मानहानि की थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत दर्ज की गयी थी। गांधी पिछली बार 10 अक्टूबर 2019 को इस प्रकरण में अदालत में पेश हुए थे। कांग्रेस के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ ने आज बताया कि गांधी कल पूर्वाह्न 10 बजे सूरत पहुंचेंगे और अदालत में पेशी के बाद दोपहर साढ़ बारह बजे वापस चले जायेंगे।
ज्ञातव्य है कि गुजरात में गांधी के खिलाफ मानहानि के कुल तीन मामले दर्ज हैं। इनमे से दो अहमदाबाद में हैं। उन मामलों में उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट और त्रमानत मिली हुई है। इनमे भी वह 11 अक्टूबर 2019 को अदालत में पेश हुए थे। इनमे से एक मामला अहमदाबाद महानगरपालिका के भाजपा के पार्षद कृष्णवदन ब्रह्मभट्ट ने दर्ज करायी है। उनका आरोप है कि गांधी ने भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह को जबलपुर में अपनी एक चुनावी रैली में हत्या का आरोपी बता दिया था।
दूसरा मामला अहमदाबाद त्रलि सहकारी बैंक के तत्कालीन चेयरमैन ए पटेल ने नोटबंदी के दौरान इस बैंक में बड़ पैमाने पर पुराने नोट बदलने के बारे में गांधी के ट्वीट और बयान को लेकर दर्ज कराया था। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैंक के तब निदेशक भी थे।


Download Android App
Download iOS App



