देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोरोना संकट देश में धर्म, जाति और वर्ग आधारित मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि देश एकजुट होकर इस महामारी को पराजित करेगा।
The #Coronavirus is an opportunity for India to unite as one people, putting aside differences of religion, caste & class; to forge one common purpose: the defeat of this deadly virus. Compassion, empathy& self sacrifice are central to this idea. Together we will win this battle. pic.twitter.com/rVmJg6tan2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 6, 2020
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ”कोरोना संकट भारत के लिए एक ऐसा मौका है जिसमें लोग अपने धर्म, जाति एवं वर्ग के मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुट हों और इस खतरनाक वायरस को पराजित करें।” उन्होंने कहा कि ” करुणा, संवेदना और त्याग इस सोच की बुनियाद हैं। हम साथ मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे।”
अनुराग श्रीवास्तव ने विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता के तौर पर संभाला कार्यभार
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से एक बार फिर सरकार से आग्रह किया कि कोरोना की व्यापक स्तर पर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र रास्ता ज्यादा से ज्यादा जांच है। तभी हम संक्रमित व्यक्ति का उपचार कर सकते हैं। प्रियंका ने कहा कि ”ज्यादा से ज्यादा जांच करो, फिर उपचार करो-यही हमारा मंत्र होना चाहिए। आप सबसे मेरी गुजारिश है कि ज्यादा जांच के लिए आवाज उठाइए।”


Download Android App
Download iOS App



