कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में भाजपा के एक सांसद के काफिले की कार से किसानों को टक्कर मारे जाने संबंधी आरोप को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं एवं उनके बेटों को लगने लगा है कि आंदोलन से निपटने के लिए किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा नेताओं और उनके बेटों को लगने लगा है कि कृषि आंदोलन से निपटने के लिए किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए।’’
भाजपा नेताओं और उनके बेटों को लगने लगा है कि कृषि आंदोलन से निबटने के लिए किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए। pic.twitter.com/m6mB02IeFl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2021
अंबाला के पास नारायणगढ़ में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया कि भाजपा के सांसद नायब सिंह सैनी के काफिले में शामिल कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। नारायणगढ़-सढौरा रोड पर स्थित सैनी भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सैनी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह नारायणगढ़ में थे। किसान प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम स्थल के पास जमा हो गए।


Download Android App
Download iOS App



