कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर करीब 3000 किलोग्राम हेरोइन बरामद किये जाने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस जहर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है?
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश को घुन लगा है और केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है। क्या इस ज़हर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है? कांग्रेस नेता ने सरकार पर उस वक्त निशाना साधा है, जब अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 15000 करोड़ रुपये है।
देश को घुन लगा है और केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है।
क्या इस ज़हर से बर्बाद हो रहे सैकड़ों परिवारों की ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार की नहीं है? pic.twitter.com/AeJEX0UB5x
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 22, 2021
इस बंदरगाह के परिचालन का स्वामित्व अडाणी समूह के पास है। अडाणी समूह के एक प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम पर मंगलवार को कहा था कि बदंरगाहों के परिचालन में परिचालक कंपनियों की भूमिका सीमित होती है तथा कंटेनरों की छानबीन एवं जब्ती का काम सरकारी एजेंसियां ही करती हैं, ऐसे में यह समूह आशा करता है कि सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे ‘दुष्प्रचार’ पर विराम लगेगा।
इस मामले पर सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ‘‘ मोदी सरकार सिर्फ़ मित्रों के साथ है। लेकिन देश अधिकार और आत्मसम्मान के लिए सत्याग्रह कर रहे किसान-मज़दूर-विद्यार्थी के साथ है। और मैं हमेशा देश के साथ हूं और रहूंगा।’’


Download Android App
Download iOS App



