कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या वह लोकतंत्र और संस्थानों की रक्षा के बारे में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा की गई टिप्पणी को समझते हैं। उन्होंने कमला हैरिस की टिप्पणी साझा करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पूछा, “क्या उन्हें समझ आया।”
हैरिस ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा, “यह जरूरी है कि हम अपने-अपने देशों और दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और संस्थानों की रक्षा करें और अपने-अपने देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निश्चित ही प्रयास करें।
जाहिर तौर पर लोकतंत्र की रक्षा करना हमारे देशों के नागरिकों के सर्वोत्तम हित में है।” प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं और उन्होंने शुक्रवार को हैरिस के साथ चर्चा की थी और राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



