‘हेराल्ड हाउस’ पर छापेमारी हम पर हमले का हिस्सा, हमें चुप नहीं करा सकते : कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार के मुख्यालय समेत उसके कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि यह भारत की मुख्य विपक्षी दल पर निरंतर हो रहे हमले का हिस्सा है, लेकिन उसे ऐसे कदमों से चुप नहीं कराया जा सकता।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘हेराल्ड हाउस पर छापेमारी भारत के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर लगातार हो रहे हमले का हिस्सा है। हम उन सभी लोगों के खिलाफ की जा रही प्रतिशोध की राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं जो मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हैं। आप हमें चुप नहीं करा सकते।’’
प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले की जांच के तहत कांग्रेस के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय सहित यहां 12 स्थानों पर मंगलवार को छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत छापे मारे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाने के लिये अतिरिक्त सबूत एकत्र किए जा सकें कि धन का लेन-देन किसके बीच हुआ।
ईडी ने इस मामले में हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी तथा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं से पूछताछ की थी।

Desk Team