देशभर में त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है ऐसे में भारतीय रेलवे की तरफ से लोगों के लिए एक अच्छी खबर है।रेलवे की तरफ से एक नया टाइम टेबल जारी किया गया है। जिसके तहत 500 ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया गया है। इन ट्रेनों की स्पीड में 10 से 70 मिनट तक का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही बता दे कि 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट कैटिगरी में बदलाव किया गया है। इसकी वजह से अब आम लोगों का सफर रफ्तार भरा और सुगम होगा।
रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल
आपको को बता दे कि ये जानकारी रेल मंत्रालय के द्वारा दी गई। 1 अक्टूबर से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों की स्पीड में औसतम 5 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। इसकी वजह से ज्यादा ट्रेनों को चलाने में थोड़ा स्पेस मिल जाएगा। रेलवे ने पिछले एक साल में टाइम टेबल और ट्रेनों के समय पर पहुंचने का काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। कोरोना कल के समय में पटरियों के विस्तार और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की वजह से यह संभव हो पाया है। रेलवे ने बताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में 84 फीसदी ट्रेनों ने अपना सफर पूरा किया है। इससे पहले इसका आंकड़ा साल 2020 में 75 फीसदी था।
टाइम टेबल से स्पीड में होगा इजाफा
बता दे कि रेलवे के इस फैसले से लोगों का समय भी काफी बचेगा और उनका सफर भी रफ्तार भरा होने वाला है। हर दिन भारत के रेल नेटवर्क पर करीब 2.2 करोड़ लोग यात्रा करते है। स्पीड में इजाफा करने से लोगों का ट्रैवल टाइम कम होगा। इन ट्रेनों की स्पीड 10 से 70 मिनट का इजाफा हुआ है। इसका मतलब यह है कि अब ट्रेन अपने स्टेशन पर 10 से 70 मिनट जल्दी पहुंच जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



