रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए बृहस्पतिवार को संशोधित आवास मानक को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के जवानों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आवास के मानक-2022 को लागू करने से सशस्त्र बलों के जवानों के रहने की सुविधा और अवसरंचना में सुधार होगा।
अधिकारियों ने कहा कि नए नियम के तहत इमारतों में ऊर्जा दक्षता तंत्र, बेहतर संरचनात्मक डिजाइन, बहुस्तरीय पार्किंग और जल संरक्षण प्रणाली की आवश्यकता होगी।
आवास के नए मानक के तहत, अधिकतर जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) के साथ-साथ अन्य रैंक (ओआर) के कर्मियों को कार गैराज मिलेगा। वर्तमान नियमों के मुताबिक केवल अधिकारियों को ही कार गैराज मिलता है
मंत्रालय के मुताबिक आवास के पैमाने में रक्षा सेवाओं के लिए परिचालन , क्रियान्वयन, प्रशिक्षण, प्रशासनिक, निवास, मनोरंजन सुविधा को परिभाषित किया गया है।
बयान में कहा गया कि नए प्रावधानों में सभी सार्वजनिक इमारतों में दिव्यांगों के लिए सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



