भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जी20 फाइनेंस ट्रैक का हिस्सा है, जहां वित्त मंत्री, देशों के सेंट्रल बैंक गवर्नर वैश्विक आर्थिक, राजकोषीय और अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हैं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
इस साल 1 दिसंबर को भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के बारे में पूछे जाने पर दास ने कहा कि यह देश के लिए ग्रुप में बड़ी भूमिका निभाने का एक बड़ा अवसर है।
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, हम जी20 के वित्त ट्रैक का हिस्सा हैं। सरकार ने वित्त ट्रैक के लिए एजेंडा निर्धारित किया है। जी20 वैश्विक अर्थव्यवस्था और अन्य से जुड़े मुद्दों को संबोधित करने के लिए 19 देशों और यूरोपीय संघ का एक समूह है।


Download Android App
Download iOS App



