राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। उन्हें अगले तीन वर्षो के लिए पुनः आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी।
अधिसूचना के अनुसार रेखा शर्मा की महिला आयोग के पद पर पुन: नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए होगी। यह नियुक्ति आज शनिवार यानी सात अगस्त 2021 से प्रभावी मानी जाएंगी। अधिसूचना में कहा गया है, ‘ केंद्र सरकार रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में 07.08.2021 से तीन वर्ष की अवधि तक, अथवा 65 वर्ष की आयु तक, अथवा आगामी आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिये पुन: मनोनीत करती है।’
रेखा शर्मा के प्रयासों के कारण ही कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं के लिए एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया था, ताकि वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।


Download Android App
Download iOS App



