गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों के नामों की घोषणा की है। इनमे देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा। इन नामों में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी शामिल है जिन्हे पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इन पुरस्कारों के लिए चार नामों का चयन किया है।
अदम्य साहस के लिए दिया जाएगा सम्मान
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को उनके अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। सीडीएस रावत की दिसंबर माह में तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी। वे उस वक्त देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद पर थे।
भारत रत्न के लिए नहीं हुआ किसी का चयन
कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे को पुरस्कार किया जाएगा तथा राधे श्याम खेमका को शिक्षा के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। वहीं, इस साल भी सरकार की ओर से भारत रत्न के लिए किसी के भी नाम का चयन नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



