भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। गंभीर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना के हल्के लक्ष्ण महसूस होने के बाद गंभीर ने अपनी जांच कराई थी और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद गंभीर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हल्के लक्षण के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आए हैं, वह सभी अपना टेस्ट करवा लें और सुरक्षित रहें।’

आपको बता दे गंभीर हाल ही में नई IPL टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर बने हैं। गंभीर ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। गम्भीर 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। गौतम की निगरानी में टीम लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को बनाया गया है। वहीं, एंडी फ्लावर इस टीम के हेड कोच होंगे।


Download Android App
Download iOS App



