संतोष है कि 21 जून को वैक्सीन लगवाने वालों में हर पांच में तीन व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र से : नायडू

Summary :

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में करना वैक्सीन अभियान के तेजी पकड़ने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन अभियान के तेजी पकड़ने पर प्रसन्नता जाहिर की।  उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफल कोविड टीकाकरण अभियान चलाने का अनुभव सभी राज्यों के साथ साझा किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह विशेष संतोष का विषय है कि सोमवार से शुरू हुए नए टीकाकरण अभियान में हर पांच व्यक्तियों में से तीन ग्रामीण क्षेत्र से हैं जहां भारत की अधिकांश जनसंख्या बसती है। इस उपलब्धि के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों का अभिनंदन, जिन्होंने टीम इंडिया की भावना से परस्पर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने टीकाकरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है वे अपनी पद्धति को अन्य राज्यों के साथ भी साझा करें, जिससे बेहतर परिणाम मिल सकें।

Desk Team