बॉलीवुड कोरियोग्राफर और मशहूर डांसर मुक्ति मोहन अक्सर वेकेशन के दौरान पूल में मस्ती करते हुए और बिकिनी में तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मुक्ति मोहन ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग एक्ट्रेस के कायल हो रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में उनकी बोल्डनेस के संग उनकी गजब की छलांग देखकर होश उड़ जायेंगे।

इस वीडियो में मुक्ति ब्लैक ब्यूटी बनकर कयामत ढा रही हैं। उन्होंने मोनोकनी पहनी हुई है और उनका परफेक्ट फिगर हर एक्ट्रेस को मात दे रहा है। वहीं वीडियो में अगले ही पल मुक्ति काफी हाई जंप के साथ फ्लैट बॉडी के साथ पूल में कूदती नजर आ रही हैं।
मालूम हो मुक्ति मोहन की डाइव बस यहीं खत्म बल्कि उन्होंने काफी स्टाइल और स्पीड के साथ पहले नॉर्मल और फिर रिवर्स में स्विमिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। अब उनका ये जबरजस्त बता रहा है कि मुक्ति केवल अच्छी डांसर ही नहीं बल्कि बेहतरीन तैराकी भी जानती हैं।

इन फिल्मों में आई नजर
मुक्ति मोहन की काम की बात करें तो वह अब तक ‘ब्लड ब्रदर्स’, ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर्स’, ‘दारुवू’, ‘हेट स्टोरी’, ‘कांची : द अनब्रेकेबल’ जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकीं है। इसके अलावा टीवी की बात करें तो वह ‘जरा नचके दिखा’, ‘झलक दिखला जा’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’, ‘नच बलिए’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में काम कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



