IFFI 2023 में Shahid Kapoor की धांसू एंट्री, ‘Kabir Singh’ मोमेंट को किया रीक्रिएट

Summary :

IFFI 2023:एक्टर शाहिद कपूर ने सोमवार को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। शाहिद ने अपनी ब्लॉकबस्टर ‘कबीर सिंह’ फिल्म के मशहूर ‘वाना वॉव वॉव’ BGM पर बाइक चलाते हुए Event में एंट्री करते ही अपने स्वैग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।काले रंग की पोशाक पहने शाहिद ने अपने डांस मूव्स से शानदार वाइब्स बिखेरीं। शाहिद कपूर का IFFI के ओपनिंग सेरेमनी में शानदार परफॉरमेंस शाहिद ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ के मशहूर ‘वाना वॉव वॉव’ पर बाइक चलाते हुए…

IFFI 2023:एक्टर शाहिद कपूर ने सोमवार को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। शाहिद ने अपनी ब्लॉकबस्टर ‘कबीर सिंह’ फिल्म के मशहूर ‘वाना वॉव वॉव’ BGM पर बाइक चलाते हुए Event में एंट्री करते ही अपने स्वैग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।काले रंग की पोशाक पहने शाहिद ने अपने डांस मूव्स से शानदार वाइब्स बिखेरीं।

  • शाहिद कपूर का IFFI के ओपनिंग सेरेमनी में शानदार परफॉरमेंस
  • शाहिद ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ के मशहूर ‘वाना वॉव वॉव’ पर बाइक चलाते हुए की एंट्री ।
  • काले रंग की पोशाक पहने शाहिद ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों को किया एंटरटेन।
  • उन्होंने अपने चार्टबस्टर्स ‘मौजा ही मौजा’, ‘धतिंग नाच’ और ‘शाम शानदार’ पर ठुमके लगाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

अपने ट्रैक ‘मौजा ही मौजा’ से लेकर ‘धतिंग नाच’ और ‘शाम शानदार’ तक, उन्होंने अपने चार्टबस्टर्स पर ठुमके लगाए, जिससे उनका प्रदर्शन लोगों को खुश करने वाला बन गया।

मंच पर उतरने से पहले, शाहिद ने रेड कार्पेट पर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई और मीडिया से कुछ देर बात की।उन्होंने कहा, “मैं आईएफएफआई में आकर बहुत खुश हूं और प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। गोवा मेरी पसंदीदा जगह है।”

इस बीच, फिल्म की बात करें तो, शाहिद ‘देवा’ में नजर आएंगे, जो 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें पूजा हेगड़े भी हैं।निर्माताओं के अनुसार, “देवा” एक प्रतिभाशाली लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, उसे धोखे और विश्वासघात के जाल का पता चलता है, जो उसे एक रोमांचक और खतरनाक रास्ते पर ले जाता है।

देवा के अलावा शाहिद के पास कृति सेनन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है। यह 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में दोनों कलाकार समुद्र तट पर बाइक पर आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं।

 

Desk Team