विपक्ष के गठबंधन इंडिया के लांच होने के बाद एनसीपी के मुखिया शरद पवार एक मंच पर पीएम मोदी के साथ नजर आने वाले है जिसको लेकर विपक्ष में मतभेद देखने को मिल रहा है।आपको बता दें कि शरद पवार मंगलवार को तिलक स्मारक मंदिर के पुरस्कार समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे। इस पुरस्कार को देने वाले ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रोहित तिलक ने इसकी पुष्टि की है।
विपक्ष के बीच मतभेद खुलकर सामने आया
शनिवार को इस सम्मान समारोह के बारे में पता चला तो विपक्ष के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगा। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ समारोह में शरद पवार की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस सहित कई नेता इस बात से सहमत नहीं थे। हालांकि इस मामले को लेकर जब राजनीति होने लगी तो एक कांग्रेसी तिलक ने कहा कि पुरस्कार समारोह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है। ऐसे मौकों पर नेताओं की उपस्थिति पर आपत्ति नहीं की जानी चाहिए।
पीएम को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरुस्कार
आपको बता दें की 1 अगस्त को होने वाले पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुरुस्कार को लेकर हो रही राजनीति
सम्मान को लेकर रोहित तिलक का कहना है कि स्मारक मंदिर ट्रस्ट विभिन्न क्षेत्रों में सफल लोगों को मान्यता और सम्मान देता रहा है। जिसमें केवल राजनेता ही नहीं बल्कि प्रसिद्ध वैज्ञानिक भी शामिल हैं। इसलिए उन्होंने इस आयोजन का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया। तिलक ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पहले ही अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी थी और उनके कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शरद पवार पीएम को करेंगे सम्मानित
इस समारोह में शरद पवार के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, जो ट्रस्टी हैं, वो भी पीएम मोदी के सम्मान में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इन सबकी मौजूदगी में पीएम को सम्मान दिया जाएगा ।
सम्मान को लेकर विपक्ष नाराज
इसी सम्मान को लेकर विपक्ष नारजा दिखाई दे रहा है क्योंकी उनके गुट का एक बड़ा नेता पीएम को सम्मान देगा। जिसकी खुब चर्चा भी होगी। लोकमान्य तिलक पारंपरिक रूप से कांग्रेस के समर्थक रहे हैं. लोकमान्य तिलक को कांग्रेस को जन-जन तक पहुंचाने वाला व्यक्ति माना जाता है. इससे पहले यह पुरस्कार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह को उनकी सार्वजनिक सेवा के लिए दिया जा चुका है इस अवार्ड को पीएम मोदी को दिए जाने पर ये सोचा जा रहा है तिलक और उनकी विरासत को धीरे-धीरे हिंदू दक्षिणपंथियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है.
पीएम मोदी के साथ एक ही मंच पर होंगे शरद पवार, दिया जाएगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार
Summary :
विपक्ष के गठबंधन इंडिया के लांच होने के बाद एनसीपी के मुखिया शरद पवार एक मंच पर पीएम मोदी के साथ नजर आने वाले है जिसको लेकर विपक्ष में मतभेद देखने को मिल रहा है।आपको बता दें कि शरद पवार मंगलवार को तिलक स्मारक मंदिर के पुरस्कार समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे। इस पुरस्कार को देने वाले ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रोहित तिलक ने इसकी पुष्टि की है।


Download Android App
Download iOS App



