कांग्रेस के यहां आयोजित चिंतन शिविर के आखिरी दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि राजनीति संबंधी समन्वय समिति में खुलकर चर्चा की गई और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला लिया गया।
थरूर ने किया ट्वीट…

राजनीति संबंधी समन्वय समिति के सदस्य थरूर ने अपने साथी नेताओं के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक समिति के सदस्यों द्वारा बीती रात के मंथन के बाद इसके कुछ सदस्य सामूहिक तस्वीर के लिए एकत्रित हुए।
थरूर ने कहा- गहन मंथन किया जाए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह चर्चा इस बात की ठोस मिसाल है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र कायम है।’’ उन्होंने कहा कि गहन मंथन किया गया और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया। लोकसभा सदस्य थरूर कांग्रेस के ‘जी23’ समूह के भी सदस्य हैं।


Download Android App
Download iOS App



