प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ के प्रख्यात कवि सिद्दलिंगैया को श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उनकी बेहतरीन लेखनी, कविता और सामाजिक न्याय में योगदान के लिए याद किया जाएगा।
कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण सिद्दलिंगैया का निधन हो गया। ‘दलित कवि’ के नाम से मशहूर सिद्दलिंगैया 67 साल के थे । उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ सिद्दलिंगैया को उनकी बेहतरीन लेखनी, कविता और सामाजिक न्याय में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’


Download Android App
Download iOS App



