पंजाब कांग्रेस में अब थम सकती है तकरार, दरअसल कांग्रेस द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी का पंजाब प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि संकट का समाधान हो गया है। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, पंजाब का संकट सुलझ गया है। उनकी यह टिप्पणी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के यह कहने के एक दिन बाद आई है कि वह सिद्धू के नेतृत्व में राज्य कांग्रेस की नई टीम के कार्यभार संभालने के समारोह में शामिल होंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री का खेमा अपनी मांग पर अड़ा हुआ था कि सिद्धू को पहले बिजली संकट और बेअदबी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और उसके बाद ही अमरिंदर सिंह उनसे मुलाकात करेंगे। एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन में सिद्धू ने 62 विधायकों के साथ दिखे, जिसमें चार कैबिनेट मंत्री शामिल थे, उन्होंने बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका था।
हालांकि मुख्यमंत्री और उनके करीबी सिद्धू के अपने निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर (पूर्व) और वहां के धार्मिक स्थलों के पहले दौरे से नदारद थे। 18 जुलाई को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा इस पद पर नियुक्त किए जाने के बाद सिद्धू की यह पहली अमृतसर यात्रा थी, जिसने पंजाब में कांग्रेस के भीतर व्यस्त लॉबिंग को समाप्त किया।


Download Android App
Download iOS App



