बेंगलुरु पुलिस ने एक शख्स को बीड़ी पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये शख्स किसी आम जगह पर नहीं बल्कि आकासा एयर लाइन्स में बीड़ी पीने के आरोप में पकड़ा गया है। बेंगलुरु पुलिस ने एक 56 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के तौर पर हुई है जिस पर फ्लाइट में बीड़ी पीने का आरोप है।

कहा जा रहा है कि प्रवीण कुमार पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे थे। वो इस फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे थे। पुलिस ने प्रवीण कुमार को यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर ने केआईए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
.jpg)
प्रवीण कुमार राजस्थान के मारवाड़ इलाके का रहने वाला है। एयरलाइंस के चालक दल के सदस्यों ने उसे टॉयलेट में स्मोकिंग करते पकड़ा था। इसके बाद में उन्हें बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेज दिया गया। यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि ये उनकी लाइफ की पहली फ्लाइट थी और उन्हें एयर लाइन्स के नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने पुलिस को बताया, “वो पहली बार प्लेन में बैठे थे। ज्यादातर ट्रेन से सफर करते रहे हैं और उसके टॉयलेट में जाकर अक्सर स्मोकिंग कर लिया करते थे। मैंने सोचा यहां भी ऐसा कर सकते हैं तो मैंने प्लेन के टॉयलेट में बीड़ी पी ली।” फिलहाल प्रवीण कुमार को गिरफ्तारी के बाद अभी बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि अरेस्ट होने के बाद आरोपी को कम से कम एक हफ्ते की न्यायिक हिरासत में रखा जाता है।

वहीं, वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में कहा कि फ्लाइट के सफर करने दौरान बीड़ी का पता नहीं लगा पाना सुरक्षा में एक बड़ी चूक है। अधिकारी ने कहा, “इसका आसानी से पता चल जाता है। इस तरह की घटना सामने आने का एकमात्र कारण तलाशी में नाकामी है।”बता दें कि इससे पहले साल की शुरूआत में ही विमान में सिगरेट जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किए गए थे। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



