केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बृहस्पतिवार को एक सांप मिला। पांच फुट लंबे इस सांप को आमतौर पर एशियाई जल सर्प कहा जाता है। यह ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति का सांप था।
सुरक्षा कर्मियों ने चौकीदार के कमरे के निकट वह विषहीन सांप देखा और वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ को इसकी जानकारी दी।
एनजीओ की दो सदस्यीय टीम ने लकड़ी की दरारों के बीच बैठे सांप को बाहर निकाला।
एनजीओ ने कहा, “बृहस्पतिवार सुबह नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सांप को देखकर सुरक्षाकर्मी स्तब्ध रह गए। चौकीदार के कमरे के निकट इस सांप को देखने के बाद उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचित किया। दो सदस्यीय टीम ने सांप को बाहर निकाला। सांप चौकीदार के कमरे का पास लकड़ी दरारों के बीच में बैठा हुआ था।”
‘चेकर्ड कीलबैक’ मुख्य रूप से झीलों, नदियों और तालाबों, नालियों, कृषि भूमि, कुओं आदि जैसे जल स्रोतों में पाए जाते हैं। सापों की इस प्रजाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की दूसरी अनुसूची के तहत संरक्षित किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



