सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को 30 अप्रैल (शनिवार) को आंशिक सूर्यग्रहण का दृश्य दिखाएगी। हालांकि, उस वक्त भारत में रात होने के कारण देश में साल का यह पहला ग्रहण नजर नहीं आएगा।
यहां स्थित प्राचीनतम वेधशाला के अधीक्षक रामप्रकाश गुप्त ने आज यहां बताया कि प्रतिवर्ष होने वाली खगोलीय घटना के तहत इस वर्ष चार ग्रहण में से दो चंद्र ग्रहण व दो सूर्य ग्रहण होंगे।
उन्होंने बताया कि यह ग्रहण रात्रि 00.15 से प्रारंभ होगा और इसका मध्यकाल रात्रि 02 बजकर 11 मिनट 02 सेकंड पर होगा तथा तड़के 04 बजकर 07 मिनट 05 सेकंड पर समाप्त होगा और यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका का दक्षिणी भाग, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर एवं दक्षिणी अटलांटिका महासागर में दिखाई देगा।


Download Android App
Download iOS App



