कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ले चुकी हैं, जबकि राहुल गांधी अभी तक खुराक नहीं ले सके क्योंकि वह मई में वायरस से संक्रमित हो गए थे।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।
एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं। राहुल गांधी अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे।”
यह टिप्पणी भाजपा नेताओं द्वारा सवाल किए जाने के बाद आई है कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने टीका लगवा लिया है। साथ ही उन्होंने इन नेताओं से टीकाकरण का विवरण सार्वजनिक करने के लिए कहा था।
सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों को पूरी तरह ठीक होने के तीन महीने बाद टीका लगवाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



