चंद्रयान-3 की सफल ‘लैंडिंग’ के लिए सोनिया गांधी ने ISRO प्रमुख को पत्र लिखकर दी बधाई

Summary :

भारत इस समय चंद्रयान 3 के चांद पर पहुंचने की खुशी माना रहा है। इसी बीच कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ को पत्र लिखकर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल ‘लैंडिंग’ के लिए बधाई दी और कहा कि यह शानदार उपलब्धि सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।

दरअसल, इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस ‘एलएम’ की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग कराई। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।
वह इसरो के प्रत्येक सदस्य को बधाई देती हैं-सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने सोमनाथ को लिखे पत्र में कहा, मैं आपको अवगत कराना चाहती हूं कि बीती शाम इसरो द्वारा हासिल की शानदार उपलब्धि से मैं बहुत प्रसन्न हुई। यह सभी भारतवासियों, खासकर युवाओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।उन्होंने कहा, बीते कई दशकों से इसरो की शानदार क्षमताओं का निर्माण हुआ है।इसके पास हमेशा बेहतरीन नेतृत्वकर्ता रहे और सामूहिक प्रयास की भावना रही, जिसने इसे (इसरो) हमेशा आगे बढ़ाया। सोनिया गांधी के अनुसार, इसरो 1960 के दशक से आत्मनिर्भरता के आधार पर आगे बढ़ा जिसका इसकी सफलता में बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वह इसरो के प्रत्येक सदस्य को बधाई देती हैं।

Desk Team