BRICS SUMMIT के दौरान दुनियाभर के नेताओं ने दी पीएम मोदी को बधाइयां, बन गए आकर्षण का केंद्र - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

BRICS SUMMIT के दौरान दुनियाभर के नेताओं ने दी पीएम मोदी को बधाइयां, बन गए आकर्षण का केंद्र

बुधवार के दिन ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एक बड़े बैंक्विट डिनर का भी आयोजन किया गया था। इस डिनर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे आकर्षण का केंद्र रहे। क्योंकि चंद्रयान-3 ने मून पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर दी जिसके कारण भारत का दबदबा पूरे विश्व में बढ़ गया है।

बुधवार के दिन ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एक बड़े बैंक्विट डिनर का भी आयोजन किया गया था। इस डिनर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे आकर्षण का केंद्र रहे। क्योंकि चंद्रयान-3 ने मून पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर दी जिसके कारण भारत का दबदबा पूरे विश्व में बढ़ गया है। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका से वीडियो कॉलिंग के जरिए सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को वैज्ञानिकों की सराहना कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर विदेश में पीएम मोदी का डंका बज रहा था। बता दे कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद दुनिया भर के तमाम बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को बधाइ और शुभकामनाएं दी। जश्ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से लेकर कई तमाम नाम शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि पीएम मोदी को साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिलरामा फोसा ने भी काफी बधाई दी। 

पीएम मोदी को मिली ढेर सारी बधाइयां
चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद पीएम मोदी काफी खुश दिखाई दिए । जहां मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय मूल के समुदायों के उत्साह की भी तारीफ की ।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि वह चंद्रयान-3 की सफलता के जोश को जोहानिसबर्ग में भी महसूस कर रहे हैं। भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदायों का उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहानिसबर्ग के होटल में भारतीय मूल के लोगों से मिलते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। यह काफी महत्वपूर्ण दौर है जब भारत हर ऊंचाइयों को चूम रहा है। भारत का झंडा अब भारत में ही नहीं बल्कि चांद पर भी लहरा रहा है जिसको लेकर पीएम मोदी विदेश में भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत
दरअसल इसरो द्वारा चंद्रयान-3 कमीशन सफल हो गया मिशन के लैंडर विक्रम ने बुधवार के दिन चांद की सतह को सफलतापूर्वक चूम लिया।  साथ ही लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान भी बिल्कुल सही तरह बाहर आ गए। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है साथ ही भारत ऐसा पहला देश है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद ही भारत की हर तरफ तारीफे हो रही हैं। 14 जुलाई के दिन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर में चंद्रयान 3 को लांच किया गया था और 23 अगस्त 2023 के दिन चंद्रयान-3 ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर दी जिसकी  देश से लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।