दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक बुधवार को ताजमहल की खूबसूरती को निहारा और प्रशंसा की। किम जुंग-सुक अयोध्या से सुबह अयोध्या से ताजनगरी आगरा में पहुची। किम जुंग-सुक ने मोहब्बत की नगरी में ताजमहल की खूबसूरती को निहारा और प्रसंशा की।
ताजनगरी पहुंचने पर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जोरदार स्वागत किया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी किम जुंग सूक इन दिनों राज्य अतिथि हैं। मंगलवार को किम ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी, वहीं आज वह यमुना किनारे ताजमहल की खूबसूरती देखने पहुंची।
किम जुंग ने उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व रीता बहुगुणा जोशी के साथ तजमहल के सामने बैठकर फोटो खिंचाई। पुरातत्व विभाग ने किम के आगमन को देखते हुए बुधवार को ढाई घंटे के लिए आम लोगों के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। ताजमहल की खूबसूरती देखकर किम ने प्रशंसा की। इससे पहले शिल्पग्राम में किम का जोरदार स्वागत किया गया।


Download Android App
Download iOS App



