PM मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘श्री आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। देश के विकास में उनका योगदान सराहनीय है।

भविष्य के लिए निर्णय लेने और लोगों के अनुकूल नीतियां बनाने को लेकर उनके मंत्रिस्तरीय कार्यकाल की प्रशंसा की जाती है। उनकी विद्वता की विभिन्न क्षेत्रों में सराहना की जाती है। भारतीय राजनीत पर लाल कृष्ण आडवाणी जी का प्रभाव अमिट है। नि:स्वार्थ और लगातार परिश्रम से उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाया और अछ्वुत रूप से कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया।

मैं उनके स्वस्थ्य और लंबी उम, की कामना करता हूं।’ श्री आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को तत्कालीन पाकिस्तान के काराची में हुआ था।

65 वर्षों के अपने घनिष्ठतम मित्र की बहुत आएगी याद – आडवाणी

Desk Team