विमानों में हुए दुर्व्यवहार की ख़बरें आये दिन आती रहती है। ऐसा ही वाक्या एक हैदराबाद जा रहे एअरलाइन ‘स्पाइसजेट’ के विमान हुआ है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से हैदराबाद जा रहे विमान में चालक दल की महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। चालक दल की सदस्य की ओर से एअरलाइन के सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जा रहे ‘स्पाइसजेट’ के विमान-8133 में चालक दल की सदस्य के साथ एक यात्री द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बारे में (सोमवार को) शाम चार बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली। ‘स्पाइसजेट’ के सुरक्षा अधिकारी श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया था।
भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज किया गया
यात्री की पहचान दिल्ली के जामिया नगर निवासी अबसार आलम के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। यात्रा के दौरान आलम ने चालक दल की महिला सदस्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। उसे विमान से उतार कर ‘स्पाइसजेट’ सुरक्षा और पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) के कर्मी थाने ले गए। उन्होंने बताया कि आलम के खिलाफ आईजीआईए (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला चालक सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ
दिल्ली हवाई अड्डे पर एक पुरुष यात्री को ‘स्पाइसजेट’ के विमान से उतारा गया, क्योंकि उसने एक महिला चालक दल की सदस्य को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था। एअरलाइन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब विमान में यात्री चढ़ रहे थे, जिसके बाद यात्री और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को उतारा गया। ‘बोर्डिंग’ के दौरान पुरुष यात्री ने कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया और महिला सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ। उन्होंने बताया कि चालक दल की सदस्य के लिखित में शिकायत देने के बाद यात्री को विमान से उतारा गया और आगे की कार्रवाई के लिए आईजीआईए थाने के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



