इस्पात मंत्री बोले- सरकारी उपक्रमों को लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करे

Summary :

इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन कंपनियों के संयंत्रों तथा खदानों की स्थिति का भी संज्ञान लिया तथा कोविड-19 के प्रसार को रोकने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक जारी है। इस बीच  इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकारी इस्पात कंपनियों से कहा कि वे लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन होना सुनिश्चित करें तथा उनके संयंत्रों व रिहायशी क्षेत्रों में लोग आपस में दूरी के प्रावधान का पालन करें। प्रधान ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सरकारी इस्पात कंपनियों के प्रमुखों के साथ बातें की। 

दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी बॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 लोग किए गए होम क्वारनटीन

उन्होंने इन कंपनियों के संयंत्रों तथा खदानों की स्थिति का भी संज्ञान लिया तथा कोविड-19 के प्रसार को रोकने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।  एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंत्री ने सभी सरकारी इस्पात कंपनियों के सीएमडी के साथ एक समीक्षा बैठक में उन्हें लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन किया जाना और इस्पात संयंत्रों व रिहायशी क्षेत्रों में लोगों के द्वारा आपस में दूरी बनाये रखने के प्रावधान का अनुसरण किया जाना सुनिश्श्चित करने को कहा। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम की दिशा में इस्पात क्षेत्र की कंपनियों की तैयारियों की समीक्षा भी की।’’  इस्पात मंत्रालय की निगरानी में सात सरकारी कंपनियां काम करती हैं।

Desk Team